Happy Khush Ho Gaya

लेखक से अभिनेता बने नरेश कथूरिया, लेकर आ रहे हैं नई फिल्म Happy Khush Ho Gaya

Happy Khush Ho Gaya : पंजाबी सिनेमा के जाने-माने लेखक नरेश कथूरिया, जिन्होंने कैरी ऑन जट्टा सीरीज़, वेख बरातां चल्लियां और शिंदा शिंदा नो पापा जैसी सुपरहिट फिल्मों की पटकथा और संवाद लिखे हैं, अब अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी खुश हो गया’ में वे बतौर मुख्य अभिनेता नजर आएंगे।

फिल्म के प्रमोशन के लिए नरेश कथूरिया हाल ही में दिल्ली पहुंचे, जहां उनके साथ कलाकार दीदार गिल और संजीव अत्री भी मौजूद रहे। पुनर्जन्म पर आधारित यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से भरपूर अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म में नरेश कथूरिया के साथ गुरप्रीत भंगू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा जतिंदर कौर, दीदार गिल, हनी मट्टू, गुरमीत सज्जन, गुरदयाल पारस और गुरिंदर मकना जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

नरेश कथूरिया ने कहा, मैंने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करने में विश्वास किया है, इसलिए लेखन से लेकर मुख्य भूमिका निभाने तक का यह सफ़र उसी दिशा में एक कदम आगे है। यह मेरे लिए एक पूर्ण-चक्र क्षण है- किरदार लिखना और अब उसमें ढल जाना। फिल्म के निर्देशक क्षितिज चौधरी, जो अपनी विशिष्ट हास्य शैली और मुख्यधारा के मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं, ने कहा, हम पुनर्जन्म को उस अंदाज़ में दिखाना चाहते थे जैसा पंजाबी सिनेमा में पहले कभी नहीं हुआ- मज़ेदार, तेज़-तर्रार और दिल से भरा हुआ। दर्शकों को यह फिल्म एक रोलरकोस्टर सफ़र पर ले जाएगी।’

फिल्म के निर्माता मुनीश साहनी (ओमजीज़ सिने वर्ल्ड) ने कहा, हम हमेशा दर्शकों के सामने अलग और मनोरंजक कहानियाँ लाने की कोशिश करते हैं। हैप्पी खुश हो गया एक ऐसी कहानी है जो हंसी के साथ दिल को भी छू जाएगी। क्षितिज चौधरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओमजी, केएनसी स्टूडियो, यू एंड आई फिल्म्स और नरेश कथूरिया फिल्म्स द्वारा निर्मित है। ‘हैप्पी खुश हो गया’ 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का टीज़र पहले से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है।

Read more:- Naagin 7 में दिखेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, बनीं अब तक की सबसे हाई-डिमांड नागिन!

More From Author

CM Yogi Announcement

CM Yogi Announcement :  योगी का ऐलान ! वर्दी में रील नहीं, सेवा और अनुशासन चाहिए

Faridabad Girl Firing

Faridabad Girl Firing: लाइब्रेरी से घर लौट रही लड़की पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी अब भी फरार