Hema Malini Birthday

Hema Malini Birthday: 77 की हुईं ड्रीम गर्ल, जानिए उनकी 5 सबसे सुपरहिट फिल्में

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी आज (16 अक्टूबर) 77 साल की हो गई हैं। वह सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं, बल्कि एक अच्छी डांसर, निर्देशक और नेता भी हैं। उन्हें बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के रूप में पहचान मिली।

शुरुआत से लेकर स्टार बनने तक

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने फिल्मों में काम करना 1963 में शुरू किया। हिंदी सिनेमा में उन्हें पहली बार पहचान 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से मिली।

आज हम ड्रीम गर्ल के बर्थडे पर उनकी सबसे शानदार 5 फिल्मों को जानते हैं…

1. सीता और गीता (1972)

इस फिल्म में ड्रीम गर्ल ने दो बहनों का रोल किया था। एक नाम सीता था जो सीधी-सादी थी और वही गीता मज़ेदार और तेज़ थी। लोगों को उनका यह रोल बहुत पसंद आया और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अब इस फिल्म को जियो सिनेमा और अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

2. शोले (1975)

हेमा मालिनी की दूसरी शानदार मूवी में शोले का नाम शामिल किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने बसंती का किरदार निभाया था, जो तांगा चलाती है और बातूनी है। यह रोल बहुत ही फेमस हुआ था। उनका डायलॉग ‘इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ लोग आज भी पसंद करते हैं। साथ ही बता दें, इस फ़िल्म में धर्मेंद्र और उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। अब इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

3. ड्रीम गर्ल (1977)

फिल्म ड्रीम गर्ल 1977 में रिलीज़ हुई थी। साथ ही फिल्म ने 2.28 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म में उनका साथ धर्मेंद्र, अशोक कुमार और प्रेम चोपड़ा ने दिया था। इसी फिल्म से उन्हें यह नाम मिला और लोग आज भी उन्हें ड्रीम गर्ल कहते हैं। यह फिल्म अभी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

4. सत्ते पे सत्ता (1982)

हेमा मालिनी की सत्ते पे सत्ता में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था और अमजद ख़ान, शक्ति कपूर भी लीड रोल में नज़र आए थे। उनका किरदार शांत और समझदार महिला का था। इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

5. बागबान (2003)

हेमा मालिनी ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ दमदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसे हमेशा याद किया जाता है। बहुत समय बाद हेमा मालिनी ने इस फिल्म से वापसी की थी। इसमें उन्होंने एक माँ और पत्नी का बहुत ही प्यारा रोल निभाया था। इस मूवी का लुत्फ आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

इसके अलावा बता दें हेमा मालिनी ने फिल्में बनाने का काम भी किया है। उन्होंने फिल्म ‘दिल आशना है’ और ‘टेल मी ओ खुदा’ का निर्देशन किया। इसके अलावा वह राजनीति में भी आईं और आज वे मथुरा से सांसद हैं।

Read more:- Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में इन एक्ट्रेसेस ने लूटी लाइमलाइट

More From Author

hardoi news

Hardoi News: हरदोई में हाईटेंशन लाइन का कहर, करंट लगने से झुलसा मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत

Khatima : दीपावली के पर्व पर स्वदेशी उत्पादों से ही अपने घरों को रोशन करें – सीएम धामी