यहां Alto कार गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

रिपोर्ट – भगवान‌ सिंह, पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले के लैंसडौन तहसील के गुमखाल-सारी मोटरमार्ग के खराब स्थित के कारण कल रात को चार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

मामला लैंसडौन तहसील के गुमखाल-सारी मोटरमार्ग का जहा कल रात 8 बजे देवडाली निवासी चार लोग अपने गांव गुमखाल से देवडाली के लिए ऑल्टो कार से निकले, मगर गुमखाल से 200 मीटर की दूरी पर सड़क की घटिया स्थित के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

वही कार के गिरने की सूचना मिलने पर आसपस लोग ओर पुलिस प्रशासन मोके पर पहुंचा, वही काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा चार शवों को गहरी खाई से निकाला गया।

वही मृतको की पहचान देवडाली निवासी चंद्र मोहन बिष्ट, दिनेश बिष्ट, अतुल बिष्ट ओर चुना बिष्ट के रूप में हुई है।

More From Author

आज इन जिलों के स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर…

Uttrakhand : पानी के बहाव में बह गया गाड़ी घाट पुल का हिस्सा, देखें वीडियो…