PKL 2022 के 49 वां मुकाबल तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली केसी को 49-39 से हराया।

PKL 2022 के 49वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली केसी को 49-39 से हराया। यह उनकी 8 मैचों के बाद तीसरी और लगातार दूसरी जीत है। वो 20 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर आ गए हैं। दबंग दिल्ली केसी की यह 9 मैचों के बाद चौथी और लगातार चौथी हार है। वो अभी भी दूसरे स्थान पर हैं।

तो दबंग दिल्ली को बहुत बड़ा झटका लगा और टीम के कप्तान नवीन कुमार चोटिल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट से बाहर जाना पड़ा। और तमिल थलाइवाज ने पहले हाफ में मिली 21 पॉइंट्स की बढ़त को अच्छे तरीके से बरकरार रखा और टीम के डिफेंस ने काफी अच्छा खेल दिखाया।

तो वही दिल्ली ने 30वें मिनट में पहली बार तमिल थलाइवाज को ऑल-आउट करते हुए अंतर को काफी हद तक कम करने का काम किया। दिल्ली ने मोमेंटम को बरकरार रखा और उनके लिए आशु मलिक ने सुपर रेड लगाते हुए तमिल थलाइवाज के तीन डिफेंडर्स को आउट किया।

More From Author

कल मोरबी जाएंगे PM मोदी।

PKL 2022- 48वां मुकाबला बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-31 से हराया ।