फीफा विश्व कप 2022 ग्रुच-एच में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी

 पुर्तगाल की टीम शुक्रवार को फीफा विश्व कप के ग्रुच-एच में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। मौजूदा तालिका में पुर्तगाल छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि ब्राजील भी ग्रुप-जी में छह अंक लेकर शीर्ष पर कायम है।

ऐसे में अंतिम-16 में ग्रुप-एच में शीर्ष पर रहने वाली टीम और ग्रुप-जी के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम आमने-सामने होगी।

तो वही अंतिम-16 टीमों में प्रवेश कर चुकी ब्राजील की टीम कैमरून के खिलाफ शुक्रवार को अपने रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। कोच टिटे के हर पोजीशन पर बदलाव करने की उम्मीद है।

स्विट्जरलैंड और सर्बिया के बीच होने वाले मुकाबले का परिणाम पर भी उसका आगे का सफर निर्भर करेगा। कैमरून का लक्ष्य 1990 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंचने का रहेगा। 32 साल पहले टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।

More From Author

सिंगर जुबिन नौटियाल को लगी चोट

PKL 2022 के 114वां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स v/s बंगाल वॉरियर्स