सोशल मीडिया की दुनिया में प्रतिष्ठा का मानक बन चुका है ब्लू टिक।  

बता  दे कि ट्विटर शुरुआत से ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संस्थाओं को ब्लू टिक देता आया है। लेकिन ट्विटर इसके लिए किसी तरह की कीमत नहीं वसूलता है।

लेकिन मस्क के ट्विटर ख़रीदने के बाद ख़बरें आ रही थीं कि वह इसे एक पेड सर्विस में बदल सकते हैं।

 तो वही अमेरिकी लेखक स्टीफ़न किंग ने इन्हीं ख़बरों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है – ‘मुझे ब्लू टिक के लिए हर महीने 20 डॉलर की राशि ख़र्च करनी होगी? इसकी जगह उन्हें हमें पैसे देने चाहिए।  अगर इसे अमल में लाया गया तो मैं यहां से एनरॉन की तरह चला जाऊंगा”।

इस पर जवाब देते हुए एलन मस्क ने  लिखा है कि ‘हमें अपने बिल भी भरने होते हैं, ट्विटर सिर्फ विज्ञापनदाताओं के भरोसे नहीं चल सकता. आठ डॉलर की राशि ठीक रहेगी?’

इसके साथ ही मस्क ने लिखा है – “मैं इस कदम को अमल में लाने से पहले इसकी वजहों को विस्तार से बयां करूंगा। ट्रोल और बोट्स को हराने का यही एक मात्र तरीका है।

More From Author

मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र का गुजरात दौरा।

पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ।