भारत की राजधानी नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक AI Impact Summit आयोजित होने जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर से तकरीबन 2 लाख लोग शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख देशों के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बड़ी टेक कंपनियों के CEO शामिल होंगे। समिट का आयोजन भारत मंडपम में होगा और इसका मुख्य उद्देश्य AI से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करना है, जैसे – सुरक्षा, नीति, नैतिक उपयोग और भारत के AI मॉडल का भविष्य।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट के दौरान 35 से 40 ग्लोबल CEOs से मुलाकात करेंगे, जिनमें OpenAI के सैम ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रमुख शामिल होंगे। इस इवेंट में 100 अरब डॉलर तक के निवेश प्रस्ताव की उम्मीद जताई जा रही है।
समिट में ग्लोबल टेक लीडर्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, गूगल के सुंदर पिचाई, रिलायंस के मुकेश अंबानी, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग भी शिरकत करेंगे। ये समिट पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि AI को भारत के विकास मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा सके।
AI Impact Expo
समिट का प्रमुख आकर्षण AI Impact Expo होगा, जहां 30 देशों के 300 से ज्यादा प्रदर्शक AI का वास्तविक उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में दिखाएंगे। इसमें हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में AI के योगदान को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
समिट के तीन मुख्य सूत्र
समिट का उद्देश्य AI के विकास को ‘People, Planet, और Progress’ के संदर्भ में देखना है, ताकि AI न सिर्फ तकनीकी क्षेत्र में, बल्कि समाज और विकास के क्षेत्र में भी अहम योगदान दे सके। इसमें AI से जुड़ी चिंताओं, जैसे रोजगार पर प्रभाव, स्वचालन और नैतिक समस्याओं पर चर्चा होगी।
7 देशों के राष्ट्रपति जो समिट में होंगे शामिल:
- ब्राजील के राष्ट्रपति – लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा
- फ्रांस के राष्ट्रपति – इमैनुएल मैक्रों
- एस्टोनिया के राष्ट्रपति – आलार कारिस
- स्लोवाकिया के राष्ट्रपति – पीटर पेलेग्रिनी
- श्रीलंका के राष्ट्रपति – अनुर कुमार दिसानायके
- सर्बिया के राष्ट्रपति – अलेक्जेंडर वुचिच
- स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति – गाइ परमेलन
9 देशों के प्रधानमंत्री जो समिट में होंगे शामिल:
- आर्मेनिया के प्रधानमंत्री – निकोल पशिन्यान
- भूटान के प्रधानमंत्री – शेरिंग टोबगे
- क्रोएशिया के प्रधानमंत्री – आंद्रेज प्लेंकोविच
- फिनलैंड के प्रधानमंत्री – पेटेरी ऑर्पो
- स्पेन के प्रधानमंत्री – पेड्रो सांचेज़
- ग्रीस के प्रधानमंत्री – किरियाकोस मित्सोताकिस
- नीदरलैंड के प्रधानमंत्री – डिक स्कूफ
- कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री – ओलजास बेक्टेनोव
- मॉरीशस के प्रधानमंत्री – नवीनचंद्र रामगुलाम
- 2 देशों के उपराष्ट्रपति जो समिट में होंगे शामिल:
- गुयाना के उपराष्ट्रपति – भरत जगदेव
- सेशेल्स के उपराष्ट्रपति – सेबेस्टियन पिलाय
AI Impact Summit में शामिल होने वाले दिग्गज टेक लीडर्स
इस समिट में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, और एनवीडिया के जेन्सन हुआंग जैसे टेक लीडर्स भी शामिल होंगे। इन नेताओं की उपस्थिति इस समिट को एक ऐतिहासिक मंच बनाती है, जो AI के क्षेत्र में भारत की भूमिका को और भी मजबूत बनाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता:
समिट में कुल 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री और 2 देशों के उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। इसके अलावा, कई बड़ी टेक कंपनियों के CEOs जैसे सुंदर पिचाई (गूगल), सैम ऑल्टमैन (OpenAI), और डेमिस हसाबिस (गूगल डीपमाइंड) भी इसमें भाग लेंगे।
Read more:-Himanshi Khurana को गैंगस्टर से मिली धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग

