कोलकाता में आज भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच: सुरक्षा के लिए 2,000 पुलिस अधिकारी तैनात।

साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए प्रशासन ने 2,000 पुलिसकर्मियों और 400 नागरिक स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी है। विधाननगर पुलिस आयुक्त के अनुसार दर्शक तीन स्तरीय सुरक्षा जांच और डिजिटल टिकट सत्यापन के बाद ही प्रवेश पा सकेंगे। परिसर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और कई वस्तुओं पर रोक रहेगी।

कोलकाता, तीन अक्टूबर कोलकाता के पास साल्ट लेक स्टेडियम के नाम से प्रसिद्ध विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को होने वाले भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने करीब 2,000 कर्मियों और 400 नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधाननगर के पुलिस आयुक्त राठौड़ अमित कुमार भरत ने बताया कि दर्शकों को जांच के तीन दौर से गुजरना होगा जबकि टिकटों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा।

इसके अलावा स्टेडियम परिसर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा, “दर्शकों के सुचारू प्रवेश, आवाजाही और निकास को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि दर्शकों को शाम पांच बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि मैच शुरू होने के समय भीड़-भाड़ से बचा जा सके और सुरक्षा जांच सुचारू रूप से पूरी की जा सके। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दर्शकों को स्टेडियम के भीतर खाने पीने के सामान या पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही पटाखे, स्मोक कैंडल , लाइटर , सिगरेट और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्टेडियम के अंदर शराब और नशीले पदार्थों को ले जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

More From Author

National basketball player visiting Uttarakhand dies; married four months ago

उत्तराखंड घूमने आ रहे नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, 04 माह पहले हुई थी शादी

India won the gold medal by defeating Pakistan by 19 runs in the men's cricket final at the 2026 Asian Games.

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता

LIVE देखने के लिए टैप करें