कसौली और चायल पर्यटकों से हुए गुलजार

पर्यटन नगरी कसौली और चायल रविवार को पर्यटकों से गुलजार रहे। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही होटल भी पैक रहे। कसौली के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। जबकि चायल के होटल 55 फीसदी तक पैक रहे। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही हिमाचल में पर्यटक भी बढ़ रहे हैं

शनिवार को भी लोगों का हुजूम कसौली में देखने को मिला है। बाहरी राज्य से प्रदेश का रुख कर रहे पर्यटक मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को भी कसौली में पर्यटक बड़ी संख्या में देखे गए। इसके चलते कसौली के मालरोड, तिब्बतियन मार्केट, हेरिटेज मार्केट व न्यू मार्केट में देररात तक लोगों की भीड़ रही और लोगों ने खरीददारी की।

More From Author

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे बोर्ड पैनोरमिक  ‘मिनी वंदे भारत’ ट्रेन में रेस्टोरेंट की देगा सुविधा

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में आज दो मुकाबले