भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा पहुंचा 140 करोड़ के पार

भारत जैसी घनी आबादी वाली देश में कोरोना का टीकाकरण  पहुंचाना आसान नहीं था लेकिन केंद्र सरकार के प्रयासों ने आज देश के कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 140 करोड़ के पार पंहुच चुका है स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में 57 लाख 44 हजार 652 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया।

यह भी पढे़ं- प्रयागराज में किए गए पीएम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 57 दिनों हर रोज 15 हजार से कम कोरोना के नए केस दर्ज किए गए और बीते 24 घंटों में कुल 6 हजार 650 नए कोरोना के केस सामने आए हैं जिसको मिलाकर इस समय देश में कुल 77 हजार 516 सक्रिय केस हैं जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम हैं साथ ही पिछले 24 घंटे में देश में 11 लाख 65 हजार 887 लोगों का कोविड टैस्ट किया गया है। पूरे देश में टेंस्टिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

आरती राणा    

More From Author

लुधियाना के कोर्ट में खालिस्तानी ग्रुप ने किया बड़ा धमाका

कोरोना महामारी को लेकर यूपी सरकार है अर्लट मोड पर