LAC में अगले 72 घंटो में शुरु हो जाएगी भारतीय और चीनी सैनिकों की पैट्रोलिंग, पूर्वी लद्दाख में डिसइंगेजमेंट अपने फाइनल फेज पर

भारतीय रक्षा सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख देपसांग और डेमचोक में दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट करीबन समाप्ति की ओर है, और लगभग अपनें आखिरी पड़ाव पर है। डिसइंगेजमेंट को हटाने के लिए दोनों देशों के बीच एक वेरिफिकेशन प्रोसेस को फॉलो किया जाएगा, संभावना है कि यह क्रॉस वेरिफिकेशन मंगलवार 29 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है।

डिसइंगेजमेंट होगी खत्म, बढ़ेगी जवानों की गश्त

बीते 25 अक्टूबर से भारतीय व चीनी सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख से पीछे हटना शुरु कर दिया है, वंही रक्षा सूत्रों के अनुसार देपसांग और डेमचोक में डिसइंगेजमेंट अपनें अंतिम चरण में होनें के कारण दोनों पक्षों की सेनाओं ने अपने अपने अस्थायी रूप से रहने के लिए जो शेड और टेंट बनाए थे उन्हे हटा लिया है, और साथ ही दोनों पक्षों ने अपने सैन्य वाहनों के साथ-साथ अपने सैन्य उपकरण को भी वंहा से हटा लिया है।

सूत्रों के अनुसार क्रॉस वेरिफिकेशन के पूर्ण होने के उपरांत दोनों देशों के मध्य डिसइंगेजमेंट को आधिकारिक रूप से स्विकृति दी जाएगी, और उम्मीद है कि अक्टूबर माह के अंत तक पहली गश्त को भी पुन: शुरू कर दिया जाएगा। चूंकि महीने को खत्म होने में सिर्फ 3 दिन शेष हैं, लिहाजा एसी स्थिति में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 72 घंटो में गश्त को पुन: संचालित कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

More From Author

दिल्ली में मचा दिवाली से पहले हाहाकार: प्रदूषित हवा के संग हुई पानी की किल्लत

मुख्यमंत्री धामी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ, पारदर्शिता और ईमानदारी पर दिया जोर…