संसद भवन में लगाई जाएगी लता मंगेशकर तस्वीर

भारत रत्न लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है बीते 6 फरवरी को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था वहीं अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने आज संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

92 वर्षीय लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल मे हुआ था 8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनको अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था और वो तभी से आइसीयू में थीं फिर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था लता मंगेशकर के निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेल्योर को माना गया पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को श्रध्दांजलि दी और मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और केंद्र सरकार ने उनकी याद में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी आज बदायूं के 30 स्थानों पर करेंगे वर्चुअली रैली को संबोधित

डाक टिकट होगा जारी

इससे पहले बीते दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है।

आरती राणा

More From Author

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रुद्रप्रयाग दौरे पर

खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बदायूं दौरा हुआ रद्द