Mahhi Vij and Jay Bhanushali: टीवी की मशहूर जोड़ी माही विज और जय भानुशाली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे अब एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। जी हां, इस कपल ने 14 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। साथ ही, उन्होंने यह साफ किया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।
माही और जय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस और मीडिया से अपील की कि वे इस फैसले को विवाद या ड्रामा की तरह न लें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने तीनों बच्चों- तारा, खुशी और राजवीर के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे और उनके भले के लिए हर कदम उठाएंगे।
माही और जय ने कहा कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के लिए हमेशा सम्मान, सहयोग और दोस्ती बनाए रखेंगे।
रिश्ते में दरार की खबरें
माही और जय के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले कुछ महीनों से सामने आ रही थीं। अक्टूबर से ही उनके रिश्ते में खटास की अटकलें लग रही थीं। इस जोड़े ने पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया था, जिससे फैंस को शक हुआ। उनकी आखिरी फैमिली तस्वीर जून 2024 में पोस्ट की गई थी, और फिर अगस्त में तारा के जन्मदिन पर उन्हें एक साथ देखा गया, लेकिन वहां भी दोनों के बीच दूरी साफ झलक रही थी।
माही और जय ने 2011 में शादी की थी। इस जोड़े ने 2017 में दो बच्चों, राजवीर और खुशी को गोद लिया था और 2019 में बेटी तारा का जन्म हुआ।
Read more:- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train का निरीक्षण

