मनसुख मंडाविया आज दक्षिण राज्यों के मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं देश के दक्षिण राज्यों का हाल सबसे बुरा है इसी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडांविया आज दक्षिणी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य़ मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक करेंगे बैठक में कोविड-19 स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का साथ ओमिक्रोन वैरिएंट के संदर्भ में किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप के स्वास्थ्य मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे इस बैठक में कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नामांकन

इन दिनों दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं बीते दिन केरल में 51 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 51739 नए केस सामने आए थे इस दौरान 42653 मरीज ठीक भी हुए थे और 11 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई थी।

आरती राणा

More From Author

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे

बसपा ने आज जारी की चौथे चरण के प्रत्याशियों की सूची