Mathura Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा आगरा से नोएडा की ओर जा रही बसों के काफिले के साथ हुआ, जब लगभग सुबह 4:30 बजे माइलस्टोन 127 के पास सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज कोहरा और लो विजिबिलिटी को बताया जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। शुरुआती बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
एक चश्मदीद ने बताया कि टक्कर के बाद बसों में आग लग गई। बसों में सो रहे यात्रियों को अचानक खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर बहार निकलने लगे। इनमें से एक बस रोडवेज़ की थी, जबकि बाकी सभी निजी बसें थीं। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी।
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा लो विजिबिलिटी के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान भी किया।
एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल पर देर से पहुंची। बसों के दरवाजे बंद होने के कारण यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलना पड़ा।
Read more:- Agra Lucknow Expressway में छाया घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी से कई सड़क हादसे

