मौसम विभाग: केरल के पांच जिलों में जारी रेड अलर्ट

केरल में मौसम विभाग द्बारा अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाए जाने के बाद यहां के पांच जिलों एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझीकोड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया, अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (204.5 मिमी की) के होने की संभावना है इसी के साथ कोल्लम, पठानमथि, कोयम, अलाप्पुझा, मलप्पुरम, वायनाड, कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह तिरुवनंतपुरम और पलक्कड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। गौर करने वाली बात है कि राज्य में कम से कम दो स्थानों पर बाढè के खतरे की भी गंभीर आशंका है।
मौसम विभाग ने निचले क्षोभमंडल स्तरों पर अरब सागर से दक्षिण प्रायद्बीपीय भारत की ओर पश्चिमी हवा के तेज प्रवाह के कारण केरल और लक्षद्बीप में रविवार से अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़े- बुद्ध पूर्णमा के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कुशनगर से नेपाल के लुंबनी के लिये रवाना हुए

यहां के कई अन्य स्थानों पर 17 और 18 मई को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लक्षद्बीप में यह सिलसिला 15 से 18 मई तक चलेगा। सूत्रों ने बताया,”जिन इलाकों में खतरे की संभावनाएं सबसे अधिक है, वहां विशेष अलर्ट सिस्टम शुरू किया गया है। राज्य में इन इलाकों के लिए कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे चालू रहेंगे।” इस दौरान, मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। दिशानिर्देशों के मुताबिक, भारी बारिश होने की स्थिति में जगह बदलने को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क और सहयोग करना है।

 

 

More From Author

बुद्ध पूर्णमा के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कुशनगर से नेपाल के लुंबनी के लिये रवाना हुए

पीएम मोदी का लुम्बिनी पहुंचने पर देऊबा ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *