महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने PM मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव CM धामी का आभार व्यक्त किया 

चंद घंटों में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर,

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने PM मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव CM धामी का आभार व्यक्त किया

आज देहरादून महानगर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महानगर की ओर से धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

कहा यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों व्यापारियों के लिए भविष्य में कामगार सिद्ध होगी। हमने सुना था कि दिल्ली अब दूर नहीं। आज वह वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से साकार नजर होता आ रहा है।

हम सभी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड के रेल बजट को बढ़ाकर जो सौगात दी है। उत्तराखंड प्रदेश के लिए अमूल्य है। हम सभी उत्तराखंड वासी हृदय की गहराइयों से देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

More From Author

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

गंगोत्री में 2 लाख वीं 5जी साइट का शुभारंभ,चारोंधाम जुड़े 5 जी सेवा से,