मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शिलान्यास और लोकार्पण, आमजन और पर्यटकों को मिली सुविधा

मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शिलान्यास और लोकार्पण, आमजन और पर्यटकों को मिली सुविधा

रिपोर्टर ,,,,सतीश कुमार मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर शहर में किये गये विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया! इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त सभासद और अधिशासी अधिकारी के साथ ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मसानिक लॉज बस स्टैंड पर वेंडर जोन और कार पार्किंग का लोकार्पण किया गया! इसके पश्चात माल रोड स्थित पुलिस चौकी के सौंदर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण किया गया! साथ ही मसूरी झील स्थित मल्टी लेवल कर पार्किंग और सौंदर्यीकरण कार्य आईडीएच बिल्डिंग के निकट एमआरएफ सेंटर और बायोमैथेन प्लांट के निर्माण कार्य सिविल अस्पताल के निकट कार पार्किंग का शिलान्यास, लाइब्रेरी कैंपटी मार्ग पर कार पार्किंग टैक्सी कार पार्किंग और डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उनके 5 साल के कार्यकाल में शहर में विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की गई है! आज मसूरी में किए गए कार्यों से आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिली है!

उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा लगातार उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी गई जिसका नतीजा है कि आज उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

More From Author

नए DGP की पहली महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियो को दिए ये निर्देश

CS ने FIR में लिया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश