नेपाल के पीएम ने काशी विश्वनाथ धाम के बाद पशुपतिनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एक अप्रैल से भारत के दौरे पर हैं। आज वो अपने दल के साथ वाराणसी पहुंचे। कालभैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और नेपाली मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ में सीएम योगी मौजूद रहे।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने दल के साथ रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। दिल्ली से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे नेपाल के पीएम का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया।

बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद नेपाल के पीएम और उनकी पत्नी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया।

इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों के आचार्यत्व में पारंपरिक पूजन के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम का जायजा लिया। धाम की अद्भुत छटा देख नेपाल के पीएम और उनके साथ आया दल अभिभूत नजर आय़ा।  इसके बाद वह ललिता घाट स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर (नेपाली मंदिर) पहुंचे और परंपरागत तरीके से दर्शन-पूजन किया।

यह भी पढ़ें-मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज चीनी मिल का किया निरीक्षण

नेपाली मंदिर के सदस्यों के साथ नेपाली पीएम ने बातचीत की और मंदिर संचालन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद नेपाल के पीएम और सीएम योगी का काफिला लहुराबीर होते हुए नदेसर स्थित होटल के लिए निकला। यहां विश्राम और लंच के बाद नेपाल के पीएम और सीएम योगी बैठक कर रहे हैं।

 

More From Author

दिनदहाड़े हथियारों के बल पर लूटे 25 लाख, मसूरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन डबल इंजन सरकार को लिया आड़े हाथ