Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ छपरौला गाँव के एक व्यक्ति ने अपने सपनों का घर बनाने के लिए बैंक से जो लोन लिया था, उसे शातिर ठगों ने गायब कर दिया। पीड़ित का गंभीर आरोप है कि इस ठगी में बैंक के प्रबंधक (मैनेजर) और कर्मचारियों की मिलीभगत है।
लोन की रकम आते ही आया कॉल
जानकारी के अनुसार, छपरौला निवासी सुंदर ने एक निजी बैंक की स्थानीय शाखा से 10.08 लाख रुपये का होम लोन लिया था। यह रकम 13 मई 2025 को उनके बैंक खाते में आई थी। लोन की राशि क्रेडिट होते ही सुंदर के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और झांसे में लेकर खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
9 लाख रुपये पार, बैंक कर्मियों पर शक
ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से 18 मई को खाते में जमा रकम में से 9 लाख रुपये उड़ा लिए। जब सुंदर को खाते से पैसे कटने का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित का कहना है कि लोन की सटीक जानकारी ठगों के पास होना इस बात का संकेत है कि बैंक के अंदरूनी कर्मचारियों ने जानकारी लीक की है।
Read more:- Rampur News:शराब के पैसे न देने पर बेटे ने मां की ली जान

