चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों के दैनिक सीमा को सीमित कर दिया है। तीर्थयात्रियों की संख्या की सीमा बद्रीनाथ के लिए 15,000, केदारनाथ के लिए 12,000,गंगोत्री के लिए 7,000 और यमुनोत्री के लिए 4,000 है। यात्रा 3 मई से शुरू होगी और यह सीमा पहले 45 दिनों तक लागू रहेगी। यह आदेश 30 अप्रैल को सरकार द्वारा जारी किया गया है। क्योंकि अभी कोविड को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लागू है।

बता दें कि पिछले साल कोरोना की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आदेश दिया गया है कि यह निर्णय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। साथ ही 4 धाम के होटलो की सम्ताओं और पार्किग का विषेश कनके ध्यान रखा गया हैं।

यह भी पढे़ं- विधायक मयूख महर ने अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चार धाम यात्रा मार्ग पर वाहनों का आना-जाना भी रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा। यात्रा 3 मई को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ 6 मई को और बद्रीनाथ 8 मई को खुलेंगे।होटल और धर्मशालाओं की अग्रिम बुकिंग करने वालों को अंतिम समय में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योकी अभी यात्रा शुरु ना होने का कारण बुकिंग नही हो पाई हैं।

प्रिया चाँदना

More From Author

देश में कोरोना: सक्रिय केस 19 हजार के पार

ड्रीम 11 में एक और पहाड़ के युवा की खुली किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *