Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, शिक्षा पर दिए अहम टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें संस्करण में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात की। यह वार्षिक कार्यक्रम दिल्ली स्थित पीएम आवास पर 6 फरवरी को सुबह 10:15 बजे शुरू हुआ। इस बार के कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी से सवाल पूछने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम हर साल छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता को परीक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद करता है, ताकि वे बिना तनाव के अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें महत्वपूर्ण सलाह भी दी। आइये, जानते हैं इस बार के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में क्या खास रहा:

मार्क्स की ‘बीमारी’ से बचें:

    पीएम मोदी ने कहा कि समाज में अंकों के पीछे भागने की बीमारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि टॉपर्स के नाम लोग कुछ समय बाद भूल जाते हैं। पढ़ाई का असली मकसद जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए, न कि केवल मार्कशीट भरना।

    गेमिंग को बनाएं स्किल:

      गेमिंग पर पीएम ने कहा कि यह ब्रेन डेवलपमेंट के लिए अच्छा है, लेकिन छात्रों को सट्टेबाजी और जुआ से दूर रहना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र पंचतंत्र और अभिमन्यु जैसी भारतीय कहानियों पर खुद के गेम्स बनाएं।

      AI का सही इस्तेमाल:

        प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक से डरें नहीं। AI का उपयोग अपनी ताकत बढ़ाने के लिए करें। जैसे, AI से अपनी पसंद की 10 अच्छी बायोग्राफी के सुझाव मांगें।

        आत्मविश्वास का मंत्र:

          प्रेजेंटेशन के डर पर पीएम मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास ‘सच्चाई’ से आता है। घबराहट होने पर 30 सेकंड शांत बैठें और गहरी सांस लें, इससे आप खुद को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे।

          शिक्षकों के लिए सलाह:

            पीएम ने शिक्षकों को यह सलाह दी कि वे छात्रों को उनकी पढ़ाई के पैटर्न के बारे में पहले से अच्छे से समझाएं, ताकि छात्र अपनी तैयारी अच्छे से कर सकें।

            परीक्षा के पैटर्न पर ध्यान दें:

              पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र का पढ़ाई करने का तरीका अलग होता है। किसी को रात में अच्छा लगता है तो किसी को सुबह, इसलिए छात्रों को अपने पैटर्न के मुताबिक पढ़ाई करनी चाहिए।

              शिक्षक और पढ़ाई का तरीका:

                प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों को सलाह दी कि वे छात्रों का मन ‘खेत’ की तरह जोतें। शिक्षकों को चाहिए कि वे आने वाले हफ्तों का सिलेबस पहले ही बता दें, ताकि छात्र तैयारी के साथ आएं और क्लास में टीचर की स्पीड से तालमेल बिठा सकें।

                विकसित भारत का सपना:

                  पीएम ने युवाओं को याद दिलाया कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब वे अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर में होंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अभी से ‘विकसित भारत’ को अपना सपना बनाएं और देश के लिए योगदान दें।

                  स्किल और मार्क्स:

                    जब पीएम से पूछा गया कि क्या ज्यादा जरूरी है-स्किल या मार्क्स? तो उन्होंने कहा कि जीवन में संतुलन जरूरी है। लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों ही सफलता के लिए आवश्यक हैं।

                    परीक्षा पे चर्चा का अगला एपिसोड 9 फरवरी को सुबह 10 बजे जारी होगा। इसे DD न्यूज़ और शिक्षा विभाग के पोर्टल पर देखा जा सकेगा।

                    Read more:- PM Modi ने मरून पगड़ी पहनकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

                    More From Author

                    Shadab Jakati controversy

                    मुसीबत में ’10 रुपये का बिस्किट’ फेम Shadab Jakati, शोषण का लगा आरोप

                    Delhi news

                    Delhi news: AIIMS के डॉक्टरों ने 14 महीने की बच्ची की जान बचाई, फूड पाइप में फंसा था मेटल का स्प्रिंग