फिलीपींस ने भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल खरीद को दी मंजूरी

भारत में मेक इन इंडिया अभियान और रक्षा भमता निर्माण कौशल को एक बड़ा बढ़ावा मिला है फिलीपींस ने भारतीय ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के 374.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव को अपनी नौसेना के लिए शोर बेस्ड एंटी शिप मिसाइल सिस्टम अधिकरण परियोजना की आपूर्ति के लिए स्वीकार कर लिया है ज्लद ही दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर होंगे क्योंकि ब्रह्मोस मिसाइल के लिए पहला विदेशी ऑर्डर भी है।

इस खरीद के अनुबंध के लिए दिए गए नोटिस में ब्रह्मोस एयरोस्पेस से 10 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है ब्रह्मोस के विकास के लिए भारत और रुस के बीच एक साझेदारी है दोनों सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम के उत्पादन में माहिर है ब्रह्मोस एक शक्तिशाली आक्रामक मिसाइल हथियार प्रणाली है जिसका उपयोग पहले से ही भारतीय नौसेना भारतीय वायु सेना के साथ भारतीय सेना द्वारा भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई

फिलीपींस की बढ़ेगी ताकत

फिलीपींस का चीन के साथ साउथ चाइना सी में अधिकारक्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा है इसी बीच फिलीपींस के दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल लेने के फैसले से उसकी सेना की ताकत अब काफी बढ़ जाएगी इस मिसाइल के जरिए फिलीपींस चीन को आंख दिखाते हुए अपने तटीय इलाकों की रक्षा मिसाइल के जरिए फिलीपींस चीन को आंख दिखाते हुए अपने तटीय इलाकों की रक्षा कर सकेगा।

आरती राणा

More From Author

31 जनवरी से होगा शुरु, संसद का बजट सत्र

सरकार ने किया मकर संक्राति पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन