उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख -पुकार

टिहरी से बड़े हादसे की खबर रही है। यहां तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रैवलर वाहन तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग पर मयाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि वाहन झाड़ि‍यों व पुश्ते में अटका गया और बड़ा हादसा होने से टल गयजानकारी के मुताबिक वाहन में 14 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे हैं। तीर्थयात्री गंगोत्री दर्शन कराने के बाद यात्री केदारनाथ जा रहे थे।

इसी दौरान अंर्तगत घनसाली व तिलवाड़ा के बीच मयाली के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जखोली पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी।

यह भी पढे़ं-हावड़ा में आज फिर भड़की हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा बंद

मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो ट्रैवलर वाहन से एक-एक यात्री को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है सभी यात्री जबलपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

More From Author

आप ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर उठाए कई सवाल

लद्दाख में सड़क हादसा, 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा