Pm Modi Manipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में किन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Pm Modi Manipur Visit : पीएम मोदी इन दिनों मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं. नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम की है. जहाँ उन्होंने बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन को हरी झंडी दिखाई और अब इसके बाद मोदी मणिपुर पहुंच गए. जहाँ उन्होंने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा बता दे की 2023 से शुरू हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार मणिपुर के दौरे पर पहुंचे हैं।
Pm Modi Manipur Visit : मणिपुर के लोगों के जज्बे को किया सलाम
Manipur is a vital pillar of India’s progress. Addressing a programme during the launch of development initiatives in Churachandpur. https://t.co/1JENvDXOoE
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
पीएम मोदी ने चुराचांदपुर में रैली को संबोधित करते हुए मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि इतनी भरी बारिश में भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। यहाँ के पहाड़, प्रकृति का अनमोल उपहार हैं और साथ ही ये हिल्स आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत को भी दर्शाता हैं।
मणिपुर के नाम में ही मणि है: पीएम मोदी
पीएम मोदी आगे कहते है मणिपुर के नाम में ही मणि है जो भविष्य में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में मैं आज आपसे बात करने आया हूँ। थोड़ी देर पहले ही करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हो चूका है. इस प्रोडक्ट्स ने मणिपुर के लोगों की,हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी में सुधार आएगा.
मणिपुर में किन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
नरेंद्र मोदी ने 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है जिसमें शामिल है:
- मणिपुर पुलिस मुख्यायल और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड)
- नागरिक सचिवालय
- मणिपुर भवन(दिल्ली और कोलकाता)
- 5 सरकारी कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर
- 4 जगहों पर ईमा मार्केट (तेंगनौपाल, नोनी, पल्लेल, मोइरांग)
- इंफाल वेस्ट में विरासत पार्क
- इंफाल में इंफाल नदी के दूसरे चरण के पश्चिमी रिवर फ्रंट का विकास
- नोनी जिले में इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग-38 पर इरंग नदी पर 4-लेन पुल का निर्माण
- इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रिपुखरी में सिविल सचिवालय
बता दे नरेंद्र मोदी ने 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है. जिसमें
- मणिपुर की शहरी सड़कें
- जल निकासी
- परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना
- मणिपुर इन्फोटेक विकास (एमआईएनडी) परियोजना
- इम्फाल में बुनियादी ढांचे की स्थापना
- राज्य भर में कौशल और रोजगार सृजन,
- तेंगनौपाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 102ए का उन्नयन और दोहरी लेनिंग
- नौ स्थानों पर कामकाजी महिला छात्रावास
- सभी 16 जिलों में 120 उच्च विद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण
- दूरदराज और पहाड़ी जिलों में सुपर स्पेशियलिटी और सुनिश्चित विशेष स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना शामिल हैं।
इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर कहा, “मैं आपसे वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं. भारत सरकार आपके साथ है.
Read More:- PM Modi In Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम-दिल्ली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

