पीएम मोदी आज तमिलनाडु के 11 मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी तमिलनाडु को आज बड़ी सौगात देने जा रहे हैं पीएम मोदी तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा मोदी चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे, यह पूरा कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।

यह भी पढ़े-भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

नए सरकारी 11 मेडिकल कॉलेज लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं, इनमें 2145 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि बाकी की राशि राज्य सरकार ने दी है। मेडिकल कॉलेज विरुधुनगर, नामक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम, और कृष्णागिरी जिले में बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चेन्नई में सीआईसीटी के एक नए परिसर की स्थापना भारतीय विरासत की रक्षा संरक्षण और शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए पीएम के दृष्टिकोण के अनुरुप है। सीआईसीटी परिसर को केंद्र सरकार ने 24 करोड़ की लागत से बनाया है।

7 सालों में 79.60 प्रतिशत बढ़ी एमबीबीएस सीटें

 

सात सालों में देश में एबीबीएस की सीटों में 79.60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एमबीबीएस सीटें 51,348 से बढ़कर 92,222 हो गई हैं वहीं पीजी सीटों में 80.70 प्रतिशत का उछाल हुआ है। पीजी सीटें 31,185 से बढ़कर 56,374 हो गई हैं।

 

2014 से पहले देश में मेडिकल सीटें

 

साल 2014 से पहले देश में मेडिकल सीटें लगभग 82,500 थी। इस दौरान मेडिकल सीटें 80 प्रतिशत  यानी 66 हजार बढ़ी हैं। इसके अलावा देश में मेडिकल कॉलेजों सरकारी और निजी की संख्या बढ़कर 596 हो गई हैं।

 

आरती राणा

 

More From Author

महोबा में वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख से अधिक की नगदी हुई बरामद

उत्तराखंड कुमाऊं मंडल की तीन सीटों पर महिला मतदाता अधिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *