जनवरी 2022 में पीएम मोदी करेंगे दुबई दौरा

पीएम मोदी 2022 की शुरुआत में दुबई का दौरा करेंगे जिसमें पीएम मोदी भारत के लिए संयुक्त अरब अमीरात यूएई की रणनीतिक अहमियत बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का दौरा 6 जनवरी 2022 को शुरु हो सकता है इस दौरान उनके दुबई एक्सपो में भाग लेने की संभावना भी जताई जा रही है

यह भी पढ़े-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून दौरे पर सैन्यधाम का करेंगे शिलान्यास

जिसमें दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के बीच बात चल रही है इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान इस बारे में घोषणा करेंगे। सितंबर 2021 में दोनों ने एलान किया था कि वह जल्द ही एफटीए पर भी समझौता करेंगे पीएम मोदी का पिछले सात सालों के कार्यकाल में पहला मौका होगा जब वह किसी देश के साथ एफटीए करेंगे हांलाकि हाल ही में पांच देशों के साथ भी एफटीए को लेकर बात शुरु हो गई है।

आरती राणा

More From Author

कानपुर में पर्फ्यूम डीलर के मामले में डीजीजीआई टीम ने किया बड़ा खुलासा

देश में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 650