रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में बिहार से गिरफ्तार दो अभियुक्तों का पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में बिहार से गिरफ्तार दो अभियुक्तों का पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड

दोनों अभियुक्तों को देहरादून लाकर की जाएगी विस्तृत पूछताछ

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों को फंडिंग करने तथा घटना के षड्यंत्र में शामिल 2 अभियुक्तों 1- अमृत कुमार तथा 2- विशाल कुमार को दिनाँक 15/11/23 को बिहार से गिरफ्तार किया गया था।

दोनों अभियुक्तो को बिहार में हाजीपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहाँ उनका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

More From Author

ACS राधा रतूड़ी ने लिया सिल्क्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट

मैडल लाओ नौकरी पाओ,क्योंकि खेलेगा उत्तराखंड तो आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, खेल बनेगा करियर -रेखा आर्या