अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मुरादाबाद में जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मुरादाबाद आएंगे यहां वे राही होटल के पास के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे जेपी नड्डा भाजपा के प्रचार को धार देने के लिए हैलीकॉप्टर से दोपहर को करीब 3 बजे यहां आएंगे जनसभा को संबोधित करने के बाद वह नोएडा के लिए रवाना होंगे।

वैसे आज जेपी नड्डा की एक जनसभा अमरोहा के गजरौला में भी तय थी लेकिन उसे किन्हीं कारणों से रद कर दिया है अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हापुड़ में नोएडा जाएंगे नोएडा में भी वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें-एक तरफ चुनावों की गर्मी तो दूसरी तरफ करोड़ों का घोटाला

बीते दिन मतदाता जागरुकता के लिए स्काउट एवं गाइडस, एनसीसी कैडेट्स की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर प्रवीण बाली ने दीप जलाकर किया इसके बाद पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अनुज अग्रवाल, बीएसए बुध्द प्रिय सिंह डीआइओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने संयुक्त रुप से मतदाता जागरुकता के तहत टी शर्ट विमोचन किया।

आरती राणा

More From Author

6 फरवरी को जेपी नड्डा करेंगे उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित

नैनीताल में बर्फबारी में भी जारी रहा चुनाव प्रचार, घर-घर जा रहे प्रत्याशी