मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र का गुजरात दौरा।

बता दे  कि गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहाँ का दौरा कर रहे हैं.रविवार शाम को हुई इस घटना में कम से कम 134 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले एक अन्य मुद्दा सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर सोमवार से मोरबी के अस्पताल की रंगाई-पुताई चल रही है।

जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर कई तंज कसता नजर आ रहा है।

तो वही कांग्रेस पार्टी ने इसे त्रासदी का इवेंट कहा है. पार्टी ने लिखा है कि मोदी की यात्रा से पहले वहाँ रंगाई पुताई का काम चल रहा है और चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही है.

More From Author

तीन  नवंबर को सोलन में रोड शो करेगे केजरीवाल।

सोशल मीडिया की दुनिया में प्रतिष्ठा का मानक बन चुका है ब्लू टिक।