हिमाचल प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी आज 2 जनसभाएं ।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी आज 2 जनसभाएं संबोधित करेंगे। बता दें कि वहीं कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में भी समर्थक पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ने 10 बजे तक शाहपुर पहुंचना था, लेकिन सुबह मौसम खराब होने की वजह से उनके कार्यक्रम में देरी की गई है।

बता दें कि हिमाचल की सत्ता की चाबी कांगड़ा जिला की 15 सीटें तय करती है। । कांगड़ा जिला को PM मोदी दो तरफ से कवर करेंगे। तो वही BJP के मिशन प्रधानमंत्री मोदी की दोनों रैली अहम मानी जा रही हैं। तो वही हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा है।

कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलिकॉप्टर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

BHU में आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन ।

कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को कुचला — पीएम मोदी ।