कानपुर और बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी करेंगी आज रोड़ शो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार ने और रफ्तार पकड़ ली है आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीसरे चरण के मतदान वाले कानपुर बुंदेलखंड परिक्षेत्र में रोड़ शो करेंगी इसके लिए वह दोपहर करीब 12 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंची जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा कानपुर बुंदेलखंड परिक्षेत्र कानपुर, कालपी हमीरपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड के ओलंपियन को अपने हक के लिए जाना पड़ रहा कोर्ट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज जालौन के कालपी में रोड़ शो करेंगी वह दोपहर को करीब एक बजे रोड़ शो करने के लिए आलमपुर स्थित ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी फिर यहां से उन्होंने पुराना बस स्टैंड, टरननगंज चौराहा, फुलपावर चौराहा, जुलहटी, हरीगंज, दुर्गा मंदिर में जनसंपर्क करते हुए सर्विस लेन से खानकाह शरीफ जाएंगी जहां उनका रोड़ शो समाप्त होगा इसके अलावा हमीरपुर के मौदहा कस्बा में भी उनका कार्यक्रम होगा और फिर शाम को कानपुर में भी जनसंपर्क करेंगी।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड में मतदान प्रभावित, कई बूथों पर आ रही ईवीएम मशीनों में खराबी

 गोवा में आप के सीएम प्रत्याशी अमित पालेकर ने किया मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *