Russia Ukraine War Live Updates: समुद्र के रास्‍ते रूस यूक्रेन पर करेगा बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी जंग जारी है. खारकीव से खबर आ रही है कि रूस यहां भारी बमबारी कर रहा है. वहां बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है

रूसी सेना ब्‍लैक सी की ओर आगे बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समुद्र के रास्‍ते यूक्रेन पर बड़ा हमला किया जा सकता है. इधर खबर आ रही है कि रूस अबतक यूक्रेन पर हमले कर रहा है. लेकिन उसे अब खुदपर हमले का भी डर शायद सताने लगा है. रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम संग युद्धाभ्यास किया है.

यह भी पढ़ें-अमित शाह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

जैपोरीझी का रास्‍ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. रूसी सेना ने इस शहर को घेर लिया है. शहर के मेयर ने लोगों से घर में रहने को कहा है. इस बीच खारकीव से खबर आ रही है कि रूस यहां भारी बमबारी कर रहा है. वहां बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है.

More From Author

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पोस्टल बैलेट को लेकर हरदा पर कसा तंज

देहरादून के CM दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग