Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म, जिसे अब तक ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ के नाम से जाना जा रहा था, का टाइटल बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। यह जानकारी सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से शेयर की है।
क्यों बदला गया फिल्म का नाम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक अपूर्व लखिया ने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया। फिल्म की शुरुआत में ही ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ और ‘मातृभूमि’ जैसे दो नाम रजिस्टर कराए गए थे। शूटिंग के दौरान मेकर्स को एहसास हुआ कि यह फिल्म केवल सीमा पर होने वाली जंग के बारे में नहीं है, बल्कि यह सैनिकों की भावनाओं, उनके बलिदान और इंसानियत की कहानी भी है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद टीम ने ‘मातृभूमि’ टाइटल को फाइनल करने का निर्णय लिया।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। नए टाइटल और पोस्टर के साथ मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य केवल युद्ध दिखाना नहीं है, बल्कि शांति और मानवीय पहलू को उजागर करना है। फिल्म की नई टैगलाइन है: ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’, यानी युद्ध को अब शांति मिले।
स्टार कास्ट और मुख्य कलाकार
सलमान खान की इस मेगा-बजट फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, मुकेश ऋषि और विपिन भारद्वाज जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
रिलीज डेट
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 तय की गई है। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग चल रही है ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके। साथ ही, फिल्म को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी भी लेनी होगी। चर्चा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़कर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के आसपास हो सकती है।
Read more- Sarke Chunar Teri Sarke पर मचा बवाल,गाने में अश्लीलता की सारी हदें पार

