दिल्ली में फिर खोले गए 9वीं से 12वी तक के स्कूल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कम होने के बाद दिल्ली सरकार ने आज से 6 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार के द्वारा अचानक लिया गया स्कूलों को खोलने के फैसले के बाद आज स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही क्योंकि इसके लिए छात्र और अभिभावक दोनों स्कूलों को खुलने के लिए तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें-कल प्रतिज्ञा पदयात्रा करेंगे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा

सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पहले की तरह खोले जाने को लेकर सरकार ने कुछ निर्देश भी जारी किए हैं जिसमें बच्चों को कोविड नियमों का पालन करना होगा बच्चों को नियमित मास्क पहनना होगा और साथ ही स्कूल में छात्रों की थर्मल स्केनिंग सैनेटाइजिंग की जाएगी साथ ही स्कूलों को अभी सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चों के साथ ही स्कूलों को खोला जाएगा और स्कूल में छात्र-छात्राओं को सोशल डिशटेंशिंग का भी पूरी तरह से पालन करना होगा  साथ ही केवल उन शिक्षकों को ही स्कूल में आने की अनुमति दी जाएगी जिन्हें कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी होंगी।

आरती राणा  

More From Author

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया कराने को लेकर युवा बैठे धरने पर

राहुल गांधी ने अमेठी में राज्य व केंद्र सरकार से पूछे सवाल