O’Romeo

शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज, मीरा राजपूत ने की पति की तारीफ

O Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति की तारीफ करते हुए फिल्म के बारे में अपनी राय दी।

मीरा ने शाहिद के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा,’तुम हो, और जैसे हो, वैसे ही खास हो। तुम कभी हार नहीं मानते। तुम्हारे अंदर गजब का टैलेंट है, और तुम्हारी आंखें बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देती हैं। तुम्हारा दिल ऐसा है जो हर दर्द के बाद फिर से जुड़ जाता है, क्योंकि तुम्हारे अंदर रोशनी है। तुम किस्मत के दुलारे हो। अब समय है चमकने का। ‘शानदार’ कहना भी कम है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।’ यह तस्वीर दोनों की केमिस्ट्री को दिखाती है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

O’Romeo

मीरा ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की भी तारीफ की और कहा कि फिल्म के कुछ हिस्से अच्छे थे। इसके साथ ही उन्होंने तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और तमन्ना भाटिया के अभिनय की सराहना की। मीरा ने ‘ओ रोमियो’ को शाहिद कपूर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया।

फिल्म की कहानी एक सुपारी किलर उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुफिया एजेंसी के लिए काम करता है। फिल्म में तृप्ति डिमरी ने अफशान का रोल निभाया है, जो उसे सुपारी देती है। फिल्म में बदला, मोहब्बत और आशिकी का शानदार मिश्रण है, लेकिन दर्शकों का कहना है कि फिल्म की शुरुआत तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन अंत में यह अपना असर छोड़ने में नाकाम रहती है।

विशाल भारद्वाज की मकबूल, कमीने, इश्कियां और हैदर जैसी फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग उम्मीद रहती है। लेकिन ‘ओ रोमियो’ देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अलग-अलग हिस्सों में तो अच्छी लगती है, लेकिन पूरी तरह से भटकी हुई महसूस होती है। फिल्म की कहानी कभी शाहिद कपूर के नजरिए से दिखती है, तो कभी तृप्ति डिमरी की, और इसका अंत देवदास की याद दिलाता है, जो पहले भी कई बार पर्दे पर देखा जा चुका है।

Read more:- Valentines Week में अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 Romantic Web Series

More From Author

Ranveer Singh

Ranveer Singh को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग ने पूरे स्टाफ को खत्म करने की दी चेतावनी