उत्तराखंड कांग्रेस को झटका! इस नेता ने पार्टी के सभी दायित्व से दिया इस्तीफा

Shock to Uttarakhand Congress! This leader resigned from all the responsibilities of the party

उत्तराखंड कांग्रेस को आज फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सियासत गर्मा गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वार्ड से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण रावत कोटली ने ने प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी को इस्तीफा सौंपा है। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। माना जा रहा है कि रावत जल्दी ही भाजपा का दामन थामेंगे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि चमोली के जिला पंचायत में हो रहे गड़बड़ घोटालों की आवाज उठाने पर कांग्रेस के सभी सदस्यों ने चमोली जिला पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला था। अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

More From Author

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में हैट्रिक 2024 मिशन, धामी विरोधियों में खलबली

बड़ी ख़बर: वृद्धा की हत्या, दून पुलिस को सात दिन के अंदर खुलासा करने का अल्टीमेटम