लखनऊ के मौजूदा विधायक ने कहा, अपर्णा को नहीं मिलेगा टिकट

बीजेपी के लिए लखनऊ कैंट सीट सिरदर्द बन चुका है एक तरफा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए यह सीट मांग रही है तो हाल में पार्टी में आई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी इस सीट पर दावेदारी की चर्चा है वहीं बीजेपी के मौजूदा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने भी साफ कर दिया है कि वह एक बार फिर इस सीट से लड़ना चाहते हैं उन्होंने यह भी दावा किया कि अपर्णा यादव और रीचा बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं मिलेगा।

सुरेश चंद्र तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी मौजूदा विधायक या सांसद के बेटे बेटी को टिकट नहीं मिलेगा इसलिए जोशी के बेटे को टिकट मिलने का कोई चांस ही नहीं है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी 26 जनवरी को जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी सूची

अपर्णा यादव की दावेदारी पर उनका मानना है कि मुलायम की बहू को किसी सीट से टिकट नहीं मिलेगा और पार्टी उनका इस्तेमाल पूरे प्रदेश में प्रचार के लिए करेगी उन्होंने कहा मैंने एक बार इस सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ने की इच्छा जाहिर की है मुझे लगता है कि टिकट मुझे ही मिलेगा सुरेश चंद्र इस सीट से चार बार के विधायक हैं बीजेपी से दशकों से जुड़े हुए हैं।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, 28 जनवरी को करेंगे नामांकन

राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद दलों में बगावत शुरु