ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग पर 4 जून को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे जलाभिषेक

भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब काशी के संत शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने शिष्यों को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग का पूजन करने का निर्देश दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि कथित शिवलिंग का 4 जून को जलाभिषेक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शंकराचार्य प्रतिनिधि अविमुक्तेश्वरानंद की अगुवाई में संत जलाभिषेक करेंगे। हालांकि इस ऐलान के होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े- हल्द्वानी में एक और शिक्षक को किया गया निलंबित

इस सन्दर्भ का 1991 का कानून न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। इस समय केंद्र की सरकार बहुमत में है। उनको चाहिए कि वे उपासना स्थल अधिनियम 1991 को तत्काल समाप्त करें ताकि हिन्दू पुनः अपने स्थान को ससम्मान प्राप्त कर सकें और न्याय हो।

More From Author

पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके, बेटे ने दी मुखाग्नि

उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, 54 हजार 121 वोटों से जीते