T20 World Cup

T20 World Cup: शाहरुख से लेकर सनी देओल तक, इंडियन टीम की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात दी। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

मैच का रोमांच और रिकॉर्ड्स

फाइनल मैच में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप टाइटल को सफलतापूर्वक हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

बॉलीवुड सितारों ने मनाया जीत का जश्न

भारतीय टीम की इस एतिहासिक जीत की ख़ुशी पूरे देश में दिखी। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियां कैसे पीछे रह सकते हैं। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया को बधाई दी-

शाहरुख खान ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘क्या ज़बरदस्त जीत है!! हमारे मेन इन ब्लू को शाबाशी!!! आप लोग चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ है. थैंक यू. जय हिंद!’

सुनील शेट्टी: सुनील शेट्टी ने भावुक होते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का गौरव है।

अजय देवगन ने भारत की जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्साह में चिल्लाने की वजह से उनका गला बैठ गया है, लेकिन उनकी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी। #टीमइंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया! एक बार फिर चैंपियन!

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ का एक मजेदार GIF शेयर करते हुए लिखा ‘हर घर का माहौल, कप लाने के लिए बहुत बधाई टीम इंडिया।’

सनी देओल ने भी भारत को बधाई देते हुए लिखा- ‘टीम इंडिया के गबरू!! #चैंपियंस, आपने हिंदुस्तान को गौरवान्वित किया!! लगातार दो विश्व कप जीतने के लिए #टीमइंडिया को बधाई, आपने सचमुच गबरू की तरह खेला – निडर, पूरे जोश के साथ!’

अनुपम खेर ने एक्साइटेड होकर मैच के दौरान ही ‘बुमराह-बुमराह’ चिल्लाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया।

इतना ही नहीं, सोनू सूद, आयुष्मान खुराना, विवेक ओबेरॉय, साउथ एक्टर महेश बाबू जैसी बड़ी हस्तियां भी टीम इंडिया को जीतने की बधाई दी।

इन खिलाड़ियों ने पलटा मैच

जीत में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने कीवी टीम की कमर तोड़ दी।

More From Author

KharMaas 2026

सावधान! 15 मार्च से शुरू हो रहा है Kharmaas, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

T20 World Cup

T20 WC 2026: हार्दिक ने माहिका को कहा ‘मिसेज’, टीम इंडिया ने परिवार संग मनाया जीत का जश्न