पसंद का खाना ना मिलने पर किशोरी ने कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

देहरादून :  रायपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां मनपसंद खाना ना मिलने पर किशोरी ने  आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल की छात्रा ने घर में अपनी पंसद खाना न मिलने पर अपने जीवन को ही खत्म कर लिया। आनन-फानन में परिवार वाले छात्रा को अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें अस्पताल और मृतक के घर पहुंची। पूछताछ के बाद पता चला कि छात्रा दिन में स्कूल गई थी। वापस आने के बाद मनपसंद का खाना न मिलने के बाद वह नाराज होकर अपने कमने में चली गई और उसने दरवाजा बंद कर लिया। और लोहे के पाइप में दुपट्टे से फांसी लगा ली।

More From Author

सोनभद्र में सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों को डसा, दो की मौत एक की हालात गंभीर

कंगना ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट शेयर कर तारीफ में कही बड़ी बात