वर्ष 2023 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस साल के लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में वर्ष 2023 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ।

 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी।  15 अप्रैल से मूल्यांकन और 25 से 31 मई के मध्य परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी।

 

 
बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2023 के 40 एकल और 1210 मिश्रित समेत कुल 1250 परीक्षा केंद्रों पर 2,59,340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 1,32,104 और इंटरमीडिएट के 1,27,236 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में 198 संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 83 नए केंद्र बनाए गए हैं।

तो वही 8 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्र, मुख्य संकलन केंद्र पर जमा कराएंगे। 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 13 मुख्य संकलन केंद्रों से 30 मूल्यांकन केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भेजे जाएंगे।

 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तक मूल्यांकन होगा। 30 अप्रैल से 24 मई तक परीक्षाफल बनेगा और 25 मई से 31 मई के मध्य परीक्षाफल को घोषित किया जाएगा।

More From Author

जंगल में देवदार के पेड़ों का अवैध कटान का मामला आया सामने

जोशीमठ भू-धंसाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशील क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के दिए निर्देश