गुजरात मे होगा 36 वां राष्ट्रीय खेलों का आयोंजन।

बता  दे की  आज से  गुजरात मे आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। तो अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आधिकारिक तौर पर खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे। तो डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद होंगे।

तो जानकारी के लिए बता दे की पिछला (35वां) राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में हुआ था। और सात साल बाद इसका आयोजन हो रहा है।

  • राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
  • उद्घाटन समारोह को डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती यूट्यूब चैनल द्वारा लाइव स्ट्रीम और प्रसारित किया जाएगा।
  • अधिकांश खेल 30 तारीख से शुरू होंगे। खेलों का समापन 12 अक्तूबर को होगा।
  • 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा-खेल टीम के साथ भाग ले रहे हैं।
  • राष्ट्रीय खेल रोस्टर में कुल मिलाकर 36 खेल प्रतियोगिताएं हैं।

 

कब से कब तक राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय खेल 2022 29 सितंबर से शुरू होंगे और 12 अक्तूबर को समाप्त होंगे। उद्घाटन समारोह 29 सितंबर को होगा।

 

भारत में राष्ट्रीय खेल की ओपनिंग सेरेमनी

राष्ट्रीय खेल 2022 का प्रसार भारती स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों का 36वां संस्करण, जो आधिकारिक तौर पर गुरुवार से शुरू हो जाएगा, भविष्य के मेजबानों के लिए पहले से ही एक केस स्टडी बन गया है। गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा- हम 100 दिनों में सब कुछ करने का प्रबंधन कर सकते हैं। हमने सितंबर में गुजरात में खेलों की मेजबानी करने की अपनी इच्छा के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को लिखा था और हमसे पूछा गया था कि क्या यह संभव है। हमने IOA के सदस्यों को आमंत्रित किया और अपनी योजना दी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

 

दरअसल  यह  36वां राष्ट्रीय खेल पहले 2016 में गोवा में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से यह स्थगित होता रहा। और इस साल की शुरुआत में गोवा ने राष्ट्रीय खेल की मेजबानी में खुद को असमर्थ बताया था। इसके बाद गुजरात ने मेजबानी की पेशकश की और 100 दिनों के अंदर अब राष्ट्रीय खेल होने जा रहा है।

More From Author

अंकिता  हत्याकाण्ड:   आरोपियो की  रिमांड पर  कोर्ट  फैसला आज।

महंगी हुई बिजली अब देना होगा 6.5 फीसदी सरचार्ज