PKL 2022 का 66वां मुकाबला यूपी योद्धाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच 41-41 से टाई ।

PKL 2022 का 66वां मुकाबला यूपी योद्धाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच 41-41 से टाई रहा। यूपी योद्धाज ने लगातार दूसरा मैच टाई खेला है। बंगाल का पिछले तीन मैचों में दूसरा टाई है। परदीप नरवाल ने इस सीजन में अपने 100 रेड पॉइंट्स भी पूरे किए।

परदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया है और वो PKL में डुबकी के जरिए 100 से ज्यादा पॉइंट्स लाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में यूपी योद्धाज के लिए रेडिंग में रोहित तोमर ने 16 और परदीप नरवाल ने 11 रेड पॉइंट्स हासिल किए।

तो  डिफेंस में सुमित और शुभम ने दो-दो पॉइंट्स हासिल किए। तो वही बंगाल वॉरियर्स के लिए रेडिंग में मनिंदर सिंह ने 18 रेड पॉइंट्स और डिफेंस में गिरीश एर्नाक और शुभम शिंदे ने 3-3 टैकल पॉइंट्स लिए।

More From Author

PKL 2022 के 67वें मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को 40-33 से हराया ।

PKL 2022 का 68वां मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा।