नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला हाल ही में प्रकाश में आया था।

कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने अमन सिद्धकी नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से यह उन बेरोज़गार लड़कियों को निशाना बनाता है जिन्हें रोजगार की तलाश है, दूसरे शहर से अपने शहर में बुलाकर यह उनसे ना केवल पैसों की ठगी करता है बल्कि उनका फोन इत्यादि भी लेकर फरार हो जाता था।

पकड़े गये इस आरोपी के पास से उसके दो फर्जी नामों के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं, इस आरोपी के खिलाफ एक ही नहीं बल्कि दो युवतियों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। अब इस आरोपी को रिमांड पर लेकर पैसों की बरामदगी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  गदरपुर में सरोवर नगर गांव से गांव में गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने गौ मांस किया बरामद

इस आरोपी के पास से जो मोटरसाइकिल बरामद की गई है उसका प्रयोग यह ठगी के दौरान करता था यह भी पता चला है कि बरामद मोटरसाईकिल दिल्ली से चुराई गई है उत्तराखंड के अलावा एक पंजाब की लड़की ने भी इस आरोपी के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था एसपी सिटी ने बताया कि अब जब इन 02 मामलों का खुलासा हो गया है तो और भी पीड़ित लोग इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सामने आ सकते हैं जिनकी तहरीर पर और मुकदमे पुलिस दर्ज करेगी।

More From Author

सैकड़ों शिक्षकों को मूल विद्यालयों में लौटना होगा

CM धामी ने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एकादश अधिवेशन में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *