The Ba***ds Of Bollywood

The Ba***ds Of Bollywood: वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर में इन सेलेब्स पर टिकी सबकी नजरें

The Ba***ds Of Bollywood : आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज के जरिए आर्यन बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें कई स्टार्स मौजूद रहे। इसमें नीता अंबानी से लेकर विक्की कौशल जैसे सेलेब्स ने चार चांद लगाए।

अजय देवगन और काजोल

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी एक साथ पैपराजी को पोज़ करते दिखी। काजोल ब्लैक टॉप और ब्लू स्कर्ट में नजर आईं, वहीं अजय देवगन ब्लैक कोट में नजर आए।


YouTube video thumbnail

अंबानी परिवार

इस प्रीमियर में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ आए, वहीं आकाश अंबानी, श्लोका मेहता अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मौजूद थे।


YouTube video thumbnail

#Ranalia की जोड़ी

वाइट कलर के आउटफिट्स में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पैपराजी को पोज़ करते दिखी।

तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर

प्रीमियर में तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर ग्लैमरस लुक में नजर आईं। तमन्ना सिल्वर शाइनी आउटफिट में दिखीं, वहीं शनाया ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

लारिसा

वेब सीरीज के स्पेशल प्रीमियर में आर्यन की गर्लफ्रेंड लारिसा भी ब्लैक ड्रेस में पोज़ करती दिखीं। उनके आने से दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई।

अन्य सेलेब्स की उपस्थिति

इसके अलावा इस लिस्ट में फराह खान, माधुरी दीक्षित, श्रीराम माधव नेने, अनिल कपूर, अभिनेता चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे शामिल थे। वहीं, इस प्रीमियर में सलमान खान और आमिर खान मौजूद नहीं थे।

शाहरुख अपनी आगामी फिल्म “किंग” के सेट पर चोटिल हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने हाथ में ‘स्लिंग बेल्ट’ लगा रखी थी। उन्होंने फोटोग्रॉफर के लिये पोज भी दिये।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक वीडियो में, आर्यन फोटोग्राफरों के साथ अपने पिता की अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।


YouTube video thumbnail

सीरीज के कलाकार और कैमियो

इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्या, साहर बंबा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, आन्या सिंह और विजयंत कोहली जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा राजत बेदी और गौतमी कपूर भी अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इसमें सलमान खान, शाहरुख़ खान, आमिर खान, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी शामिल हैं, जो सभी को सरप्राइज देंगे।

Read more:- Lata Mangeshkar birth Anniversary: लता दीदी के 5 गाने जो कर देंगे आपकी आँखे नम

More From Author

CHHATH PUJA BIHAR

CHHATH PUJA: छठ पूजा- बिहार की पहचान, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर

MAA DURGA 2025

Durga puja 2025: माँ दुर्गा के नौ रूपों का महापर्व, उत्सव, श्रद्धा और कला का संगम.