सोनाली फोगाट हत्या मामले में परिवार का आरोप, गोवा Police उचित जांच नही कर रही -विकास

टीवी अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या मामला अभी तक नही सुलझा है. जहां दूसरी तरफ उनका परिवार लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है. क्योकि परिवार वालो को शुरु से शक है कि उसकी की हत्या हुई है.

जानकारी के अनुसार सोनाली का परिवार CBI जांच की मांग को लेकर HC में याचिका दायर करेगा. यह जानकारी सोनाली फोगाट के भतीजे एडवोकेट विकास ने दी है। उन्होने कहा है कि गोवा Police उचित जांच नही कर रही है. मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव भी है, इसलिए अब हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर गोवा उच्च न्यायालय का रुख करेंगे”

सोनाली के भतीजे वकील विकास ने बताया कि उन्होने चीफ जस्टिक ऑफ इंडिया को चिठ्ठी लिखी है और CBI जांच की मांग की है उनका जबाव आने के बाद CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे ।

More From Author

उत्तराखंड में यहां गिरफ्तार हुआ नशे का सौदागर, 4 किलो से ज्यादा चरस की कर रहा था तस्करी

पहले रोजगार की तलाश ने खाली कराए गांव, अब दहशत के कारण विरान हो रहे हैं पहाड़