j&k हादसा : उधमपुर में खाई में गिरी बस, 8 छात्र घायल

 जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले से हादसे की खबर सामने आई है। जहां शनिवार सुबह एक मिनी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 छात्र घायल हुए है। सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। अचानक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और फिसलकर खाई में गिर गई, वहीं, जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुट गए।

More From Author

लांच हुआ उत्तराखंड का पहला गढवाली देशभक्ति गीत, आप भी सुने गीत वंदे मातरम

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों आया उछाल, 19 हजार नए मामले आए सामने एक्टिव मामले 1 लाख 34 हजार पार