लांच हुआ उत्तराखंड का पहला गढवाली देशभक्ति गीत, आप भी सुने गीत वंदे मातरम

उत्तराखंड में 5 अगस्त को प्रदेश का पहला गढवाली देशभक्ति गीत लांच हुआ। पहले गढवाली देशभक्ति गीत को ड्रीम्स यानि की  डेवलेपमेंट इन रूरल एंम्बॉसमेंट एंड मेटिवेशन सोसायटी ने लांच किया। इस गीत का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने  किया । इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। आप इस गीत को संस्था के यूट्यूब चैनल एसपीसी में देख सकते हैं। इस गीत को सुप्रसिद्ध गायिका मीना राणा और उत्तराखंड के उभरते गायक कार्तिक नौटियाल ने गाया है।

ड्रीम संस्था के सचिव दीप प्रकाश ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए इस देशभक्ति गीत को लांच किया गया है। ड्रीम संस्था ने  इस गीत को अपने यूट्यूब चैनल एसपीसी पर लांच किया है। इस मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संर्वद्धन में जुटे कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

More From Author

कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में अमित पंघाल ने बनाई जगह

j&k हादसा : उधमपुर में खाई में गिरी बस, 8 छात्र घायल

LIVE देखने के लिए टैप करें