बर्थडे कैंडल बनाते समय हुआ जोरदार धमाका जिसमें गई दो की जाने

सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर में चिंगारी छोड़ने वाली बर्थडे कैंडल बनाते समय हुआ बड़ा धमाका । सूचना के अनुसार शहजाद अपने भाई जियाउल के साथ घर पर ही बर्थडे कैंडल बनाते है। बर्थडे कैंडल बनाते समय शार्ट सर्किट होने के कारण धमाका हो गया। जिससे हादसे में एक बच्चे और एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बच्चे और एक युवक की हालत गंभीर है। धमाका होने की आवाज से आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई मकान से धुआं निकलता देख लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया ।

More From Author

प्रदेश में एक बार फिर डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश में कुल मामले में हुए 300 पार

ब्रह्मास्त्र को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, कमाई ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

LIVE देखने के लिए टैप करें